बिसवां: राजापुर कला गांव में एक भाई ने दूसरे भाई के हिस्से में लगे पेड़ों को चोरी से कटवाया, पैसा लेकर हुआ फरार
Biswan, Sitapur | Aug 13, 2024 राजापुर कला गांव निवासी रामचंद्र पुत्र खुशीराम ने थाना रेउसा में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई राम भगत पुत्र खुशीराम पर आरोप लगाया है कि उनका भाई जी बीते 20 वर्षों से अलग रह रहा था उसने उनके हिस्से के खेत में लगे आम और गुलर के पेड़ जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए थी चोरी से कटवा दिए हैं। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर काटने व बेचने वाले को दोषी बनाया है।