बिसवां: बजरंगदल व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में SDM बिसवां को दिया ज्ञापन
Biswan, Sitapur | Aug 12, 2024 बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार को दिया गया। बिसवां तहसील में दिए गए ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष वी राज व बजरंग दल जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया।