बिसवां: रामपुर मथुरा CHC में एक्स-रे मशीन का विधायक ने किया शुभारंभ, अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए उपमुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
Biswan, Sitapur | Aug 12, 2024 रामपुर मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिली डिजिटल एक्सरे मशीन का विधायक ज्ञान तिवारी ने सोमवार को फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर जल्द ही अस्पताल में अल्ट्रासाउड मशीन भी लगवाने की बात कही। उन्होंने बताया की लगभग 18 लाख की लागत वाली इस एक्सरे मशीन से सीएचसी रामपुर मथुरा के मरीजों को लाभ मिलेगा।