बिसवां: सेउता विधानसभा क्षेत्र के रेउसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ
Biswan, Sitapur | Aug 13, 2024 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार से सेउता विधानसभा में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत सेउता विधानसभा के रेउसा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। यात्रा में सुधाकर शुक्ला, लोकेश मिश्रा मौजूद रहे।