बिसवां: भिठौली काशीपुर मार्ग पर साउखेरा गांव के पास बनी पुलिया में दो छोटी लड़कियों की डूब कर हुई मौत,
Biswan, Sitapur | Aug 12, 2024 भिठौली काशी पुर मार्ग पर साउखेरा गांव के पास बनी पुलिया में दो छोटी लड़किया डूब गईं जिनका शव ग्रामीणों ने तलाश कर बाहर निकाला जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के अनुसार नंदिनी उम्र 8 वर्ष पुत्री छोटकन्नू और उसकी साथी किरन उम्र 9 वर्ष पुत्री मुन्ना निवासी साऊंखेर मजरा बिजेहड़ा थाना तम्बौर दोनो गांव के बाहर सौंच को गई थी जहां वह पानी में डूबी।