जहाज़पुर: जहाजपुर में कल मतदान होगा, 93,283 मतदाता डालेंगे वोट
जहाजपुर में कल मतदान, 93,283 मतदाता डालेंगे वोट जहाजपुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 22 अक्टूबर को पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद की 4 सीटों के लिए मतदान होगा। कुल 93,283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन अधिकारी छत्रपाल चौधरी ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित होंगे।