Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

CSK की शानदार वापसी! LSG को मिला बड़ा झटका #ipl2026 #cskvslsg

India | May 11, 2026

MORE NEWS

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 में स्टेशन रोड से बैंक बाजार कानून टोल होते हुए लक्ष्मी धाम को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। इस जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

यह सड़क लगभग 10 वर्ष पहले निर्मित की गई थी। तब से अब तक इसकी न तो मरम्मत की गई है और न ही किसी नई योजना के तहत इसका पुनर्निर्माण हुआ है। नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई जगहों पर सड़क खोद दी गई, जिससे इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे जलजमाव और फिसलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिसके कारण राहगीरों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं।

चर्चा है कि इस सड़क के निर्माण के लिए पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने अनुशंसा की थी और इसका टेंडर भी हो चुका है। हालांकि, अभी तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विधायक ने कई बार सड़क का निरीक्षण कर जल्द निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

स्थानीय निवासी अरुण कुमार महतो उर्फ लल्लू, श्रवण कुमार, मनीष कुमार, राजा कुमार, विनोद कुमार, चंदन कुमार, हरेराम साह, रंजीत कुमार साह, दिनेश कुमार और पंकज कुमार साह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में दिक्कतें आती हैं। बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे लोग अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं।

इस संबंध में स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 में स्टेशन रोड से बैंक बाजार कानून टोल होते हुए लक्ष्मी धाम को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। इस जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। यह सड़क लगभग 10 वर्ष पहले निर्मित की गई थी। तब से अब तक इसकी न तो मरम्मत की गई है और न ही किसी नई योजना के तहत इसका पुनर्निर्माण हुआ है। नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई जगहों पर सड़क खोद दी गई, जिससे इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे जलजमाव और फिसलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिसके कारण राहगीरों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। चर्चा है कि इस सड़क के निर्माण के लिए पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने अनुशंसा की थी और इसका टेंडर भी हो चुका है। हालांकि, अभी तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विधायक ने कई बार सड़क का निरीक्षण कर जल्द निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार महतो उर्फ लल्लू, श्रवण कुमार, मनीष कुमार, राजा कुमार, विनोद कुमार, चंदन कुमार, हरेराम साह, रंजीत कुमार साह, दिनेश कुमार और पंकज कुमार साह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में दिक्कतें आती हैं। बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे लोग अक्सर गिरकर चोटिल होते हैं। इस संबंध में स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।

Bachhwara, Begusarai | Jul 20, 2026

निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्य की सराहना और नये बीईओ से बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद Dainik Bhaskar News18 India  ABP Live Aaj Tak India Today News24

निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्य की सराहना और नये बीईओ से बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 19, 2026

अरवा से हादीपुर महेशपुर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब,राहगीर दुर्घटना के शिकार,लेकिन विधायक का ध्यान नहीं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

अरवा से हादीपुर महेशपुर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब,राहगीर दुर्घटना के शिकार,लेकिन विधायक का ध्यान नहीं Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 19, 2026

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में शनिवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई देने और नए बीईओ संजीव कुमार यादव के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था।
समारोह की अध्यक्षता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व संकुल समन्वयक मनोरंजन कुमार राय ने किया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय, डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मोहन झा, देवनीति राय, रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी और राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव सहित अन्य आगंतुकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के दौरान, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद किया। उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
वहीं, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव को सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने नृत्य, स्वागत गीत और कई संगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी मनमोहक संगीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने निर्मला कुमारी की कार्यशैली की सराहना की और नए पदाधिकारी से बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद जताई।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है। बीईओ निर्मला कुमारी की कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति उनके सरल व्यवहार को अनुकरणीय बताया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि नए बीईओ उनकी सकारात्मक पहलों को और गति प्रदान करेंगे।
साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रखंड की उन्नति उसके शैक्षणिक परिवेश पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्मला कुमारी के निष्ठापूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक समुदाय में नई ऊर्जा भरी है। डॉ. त्यागी ने अनुभवी पदाधिकारी संजीव कुमार यादव के आगमन को बछवाड़ा के लिए सुखद बताया और उम्मीद जताई कि नए बीईओ शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे तथा विद्यालयों के भौतिक व शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देंगे।
राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने इस आयोजन को शिक्षा विभाग में एक स्वस्थ परंपरा का परिचायक बताया। उन्होंने बीईओ निर्मला कुमारी द्वारा अपनाई गई पारदर्शी कार्यप्रणाली की तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि बछवाड़ा के शैक्षणिक सुधार के लिए निर्मला कुमारी ने जो दृष्टिकोण रखा था, उसे आगे बढ़ाना अब नए पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नए बीईओ संजीव कुमार यादव का स्वागत करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बछवाड़ा प्रखंड में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने शिक्षकों के सहयोग और स्नेह को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। निर्मला कुमारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों में सभी शिक्षकों का भरपूर साथ मिला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानांतरण सेवा का एक अभिन्न अंग है।
हालांकि, बछवाड़ा के विद्यालयों और शिक्षकों के साथ बना आत्मीय संबंध हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने नए बीईओ से अपेक्षा व्यक्त की कि वे इस प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस विदाई समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक उपस्थित थे। इनमें पूर्व मुखिया उमेश कुमार कवि, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत साहनी, प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान, राजेश कुमार, रंजीत प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, विनय कुमार, प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, गीता कुमारी, अमिता कुमारी, शिक्षक सरोज कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, बबलू रजक, संतोष राय, हेमंत दास और किसलय कुमार शामिल थे और विभिन्न विद्यालयों से अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में शनिवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई देने और नए बीईओ संजीव कुमार यादव के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। समारोह की अध्यक्षता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व संकुल समन्वयक मनोरंजन कुमार राय ने किया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय, डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मोहन झा, देवनीति राय, रानी एक पंचायत की मुखिया गीता देवी और राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव सहित अन्य आगंतुकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद किया। उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव को सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने नृत्य, स्वागत गीत और कई संगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी मनमोहक संगीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने निर्मला कुमारी की कार्यशैली की सराहना की और नए पदाधिकारी से बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद जताई। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है। बीईओ निर्मला कुमारी की कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति उनके सरल व्यवहार को अनुकरणीय बताया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए उनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि नए बीईओ उनकी सकारात्मक पहलों को और गति प्रदान करेंगे। साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रखंड की उन्नति उसके शैक्षणिक परिवेश पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्मला कुमारी के निष्ठापूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक समुदाय में नई ऊर्जा भरी है। डॉ. त्यागी ने अनुभवी पदाधिकारी संजीव कुमार यादव के आगमन को बछवाड़ा के लिए सुखद बताया और उम्मीद जताई कि नए बीईओ शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे तथा विद्यालयों के भौतिक व शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देंगे। राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने इस आयोजन को शिक्षा विभाग में एक स्वस्थ परंपरा का परिचायक बताया। उन्होंने बीईओ निर्मला कुमारी द्वारा अपनाई गई पारदर्शी कार्यप्रणाली की तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि बछवाड़ा के शैक्षणिक सुधार के लिए निर्मला कुमारी ने जो दृष्टिकोण रखा था, उसे आगे बढ़ाना अब नए पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नए बीईओ संजीव कुमार यादव का स्वागत करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बछवाड़ा प्रखंड में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग और स्नेह को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। निर्मला कुमारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों में सभी शिक्षकों का भरपूर साथ मिला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानांतरण सेवा का एक अभिन्न अंग है। हालांकि, बछवाड़ा के विद्यालयों और शिक्षकों के साथ बना आत्मीय संबंध हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने नए बीईओ से अपेक्षा व्यक्त की कि वे इस प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस विदाई समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक उपस्थित थे। इनमें पूर्व मुखिया उमेश कुमार कवि, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत साहनी, प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान, राजेश कुमार, रंजीत प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, विनय कुमार, प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, गीता कुमारी, अमिता कुमारी, शिक्षक सरोज कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, बबलू रजक, संतोष राय, हेमंत दास और किसलय कुमार शामिल थे और विभिन्न विद्यालयों से अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Bachhwara, Begusarai | Jul 18, 2026

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर पंचायत स्थित चकदिलार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी एवं परिजन सुरेंद्र कुमार चौधरी और संजय कुमार झा ने बताया कि एक बाइक दलसिंहसराय की ओर से, जबकि दूसरी बाइक बछवाड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चकदिलार के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीन घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करते हुए शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी शिव शंकर झा के पुत्र विक्रम कुमार और पगड़ा गांव निवासी पप्पू राम के पुत्र बिरजू कुमार के रूप में हुई है। विक्रम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि सूरज कुमार ने इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान महनैया गांव निवासी जूली कुमारी और पगड़ा गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जहां एक युवक की घटनास्थल पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विक्रम कुमार के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर पंचायत स्थित चकदिलार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी एवं परिजन सुरेंद्र कुमार चौधरी और संजय कुमार झा ने बताया कि एक बाइक दलसिंहसराय की ओर से, जबकि दूसरी बाइक बछवाड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चकदिलार के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीन घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करते हुए शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतकों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया गांव निवासी शिव शंकर झा के पुत्र विक्रम कुमार और पगड़ा गांव निवासी पप्पू राम के पुत्र बिरजू कुमार के रूप में हुई है। विक्रम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि सूरज कुमार ने इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में दम तोड़ दिया। घायलों की पहचान महनैया गांव निवासी जूली कुमारी और पगड़ा गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जहां एक युवक की घटनास्थल पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विक्रम कुमार के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है।

Bachhwara, Begusarai | Jul 18, 2026