सिलवानी: स्कूल जाती नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, बम्होरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बम्होरी में स्कूल जा रही नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ करने पर ग्राम कुंडाली निवासी राजेश लोधी और ऋतिक लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/25 के तहत पॉक्सो और SC/ST एक्ट में केस बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।