सिलवानी थाना क्षेत्र के खेरी जयपुरा के पास सोमवार को एक बाइक हादसे में शिपपाल आदिवासी, निवासी खेरी जयपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शिपपाल अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिलवानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।