सिलवानी: बम्होरी थाना क्षेत्र के चिंगबाड़ा कला के पास दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र में चिंगबाड़ा कला के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में धर्मदास, निवासी चिंगबाड़ा कला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अवधेश, उम्र अट्ठाईस वर्ष, और दुष्यंत कुमार, उम्र पच्चीस वर्ष, दोनों निवासी कुण्डाली गंभीर रूप से घायल हो गए।