कांके: रांची के हात्मा बस्ती में देर रात बड़ी चोरी, 10 से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए
Kanke, Ranchi | Apr 27, 2026 रांची के गोंडा थाना क्षेत्र स्थित हात्मा बस्ती में चोरों ने एक ऐसी विधवा महिला के घर को निशाना बनाया जिसने न सिर्फ उस विधवा महिला की जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर लिया बल्कि धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करने के उनके सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। दरअसल 30 साल पहले इस महिला की जिंदगी से उसके पति का साथ छूट गया और अपनी दो नन्हीं बेटियों के साथ वह बिल्कुल अकेली पड़ गई।