जहानाबाद: पिंजोरा गांव में गोतिया विवाद, एक ही परिवार के तीन लोग घर पर चढ़कर घायल, दो महिलाएं भी शामिल
जहानाबाद के काको प्रखंड के पिंजौरा निवासी एक परिवार के तीन लोगों को उनके ही गांव के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पीड़ित के गोतिया से विवाद कर रहा था। जिसे जब समझाने गए तो उसने हमला कर दिया। घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।