रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए जल का शहरवासियों में किया गया वितरण
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित,जिलाधिकारी कार्यालय के सामने, शुक्रवार को डीएम व एसपी की अध्यक्षता में, प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए,संगम के जल को शहर वासियों में वितरित किया गया है।डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि विभिन्न तहसीलों में भी यह जल वितरित किया जाएगा।और जो जल बचेगा वह लालगंज थाना क्षेत्र के बाबा बाल्हेस्वर शिव मंदिर में चढ़ा कर कुंड में पूरा पलट दिया जाएगा।