रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड में शामिल होकर बलवा ड्रिल/ दंगा नियंत्रण रिहर्सल के साथ किया निरीक्षण
7 मार्च शुक्रवार प्रात 8:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में, परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड ग्राउंड में शामिल होकर, शस्त्रों के उपयोग के बारे में अभ्यास एवं सावधानियां से अवगत कराया गया। साथ ही साथ परेड ग्राउंड के निरीक्षण के साथ, पुलिस लाइन में स्थित कार्यालय के रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया।