रायबरेली: मलिकमऊ में नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,मलिकमऊ में गुरुवार को,नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली,जिससे उसकी मौत हो गई,घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिल एरिया थाना प्रभारी,राजीव सिंह ने बताया कि,महिला लखनऊ जनपद के कनकहा स्थित,जावित्री इंस्टिट्यूट में ANM का कोर्स कर रही थी।मामले की जाच की जा रही है।