चौमूं: चोंमू में किराना दुकान के दुकानदार ने सामान उधार नहीं दिया, दूसरे पक्ष ने दी धमकी, इलाके में तनाव का माहौल
Chomu, Jaipur | Jun 29, 2026 चौमूं कस्बे के जोगियों के मोहल्ले में रविवार रात उधार सामान को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने है। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दुकानदार को धमकी दी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दरअसल घटना रात करीब 9 बजे जोगियों के मोहल्ले स्थित जगदीश किराना स्टोर पर हुई। फिलहाल मौके पर शांति है।