साहिबगंज: पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में जिले में पोस्टल बैलेट से पहले दिन डाले गए कुल 78 मत
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य सोमवार से जिले में 5 वें चरण के लिए तीन लोकसभा हेतु पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया गया जिसमें तीन लोकसभा क्रमशः चतरा, कोडरमा एवं हजारीबाग के लिए जिला नियंत्रण कक्ष परिसर, विकास भवन के ऊपरी तल्ला एवं जिला पंचायत शाखा में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस दौरान कुल 78 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।