साहिबगंज: कोटालपोखर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
कोटालपोखर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में दो आरोपियों को काकजोल से गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसको लेकर पुलिसकर्मी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 21/22 व 27/24 दर्ज कराई गई थी जिसमें ये लंबे समय से फरार थे।