सादाबाद: मिढावली के पास खेत में जला हुआ मिला अज्ञात शव का कंकाल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मिढावली में खेतों की तरफ गये ग्रामीणों के द्वारा एक जली हुई चिता में कंकाल को देखा, जिससे लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हुई। चिता में एक महिला की पाजेब मिली है जिससे कयाश लगाए जा रहे हैं कि किसी के द्वारा हत्या कर चोरी छुपे किसी महिला के शव को जलाया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।