ढीमरखेड़ा: फायर ब्रिगेड की गैरमौजूदगी से बढ़ा नुकसान, छीतापाल गांव में 20 एकड़ फसल जलकर राख
ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम छीतापाल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लगने से करीब 20 एकड़ खेत जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। इस आग की चपेट में किसानों के पाइप, प्लास्टिक, केबल, तार, झोपड़ियां और तारबाउंड्री के खंभे भी जलकर खाक हो गए।