स्वच्छता की नई मिसाल: ग्राम पंचायत नाहंदा बना जिले का पहला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (SWM) 2026 आधारित ग्राम पंचायत!
डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम नाहंदा ने जनभागीदारी और नवाचार से कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की है। यहाँ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर सशक्त कदम उठाए हैं:
🥫 4-स्तरीय पृथक्करण: हर घर में टिन के 4 अलग-अलग डिब्बों के जरिए कचरे का स्रोत पर ही सुरक्षित वर्गीकरण।
🚫 सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक: सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध।
🍽️ बर्तन बैंक की स्थापना: आयोजनों में डिस्पोजल की जगह उपयोग के लिए बर्तन बैंक की शुरुआत।
🚛 नियमित संग्रहण: घरों से गीले और सूखे कचरे का व्यवस्थित उठाव और वैज्ञानिक निस्तारण।
जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में इस व्यवस्था की सराहना की गई। कचरे को 'बोझ' नहीं बल्कि 'संसाधन' में बदलने की यह पहल पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।
#SwachhBharat #SolidWasteManagement #CleanVillageGreenVillage #PanchayatiRaj #GramPanchayatNahanda EcoFriendly Chhattisgarh
3 views | Balod, Chhattisgarh | Sep 10, 2026