जिला प्रशासन बालोद द्वारा दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक संवेदनशील पहल!
जिले में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बाल दिव्यांग प्रमाणीकरण अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक समाज कल्याण कार्यालय परिसर, झलमला में किया जा रहा है।
शिविर की मुख्य विशेषताएं:
नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना, नवीनीकरण और यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण।
कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति तथा पेंशन योजनाओं से जोड़ने की त्वरित कार्यवाही।
शिविर में शामिल होने वाले बच्चों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क परिवहन (बस) व भोजन की सुगम व्यवस्था।
#Balod #Divyangjan #SocialWelfare #Inclusion #PublicWelfare #Chhattisgarh