लालगंज: भिटहा विशेषरपुर गांव में आम के पेड़ के सहारे फंदा लगाकर 40 वर्षीय युवक ने दी जान, पुलिस ने शव भेजा पीएम हाउस
लालगंज के भिटहा विशेषरपुर गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना बुधवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी घर भिजवा दिया। लालगंज के भिटहा विशेषरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कोरी किसी बात को लेकर घर के पास स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।