Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image

हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, कोई भी विद्यार्थी स्कूल से बाहर नहीं रहेगा : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ समग्र शिक्षा व पीएम पोषण अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को स्कूल गोद लेकर शिक्षा सुधार का दिया मंत्र उपायुक्त ने मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को किया अडॉप्ट 100 प्रतिशत नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास पर फोकस, मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम विद्यार्थी तक पहुंचे, शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर पानीपत, 18 जुलाई। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शनिवार को समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों, जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में माध्यमिक शिक्षा में 100 प्रतिशत सकल नामांकन (GER), स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पुनः नामांकन, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) एवं राज्य मुक्त विद्यालयों में प्रवेश, कौशल शिक्षा तथा पीएम पोषण योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि शिक्षा केवल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले का प्रत्येक अधिकारी कम से कम एक विद्यालय को गोद ले और वहां नियमित रूप से जाकर शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करे। उन्होंने स्वयं मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को गोद लेने की जानकारी दी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, "हमारा लक्ष्य केवल बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर वातावरण और भविष्य के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराना है। जिले का कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने गोद लिए गए विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें, वहां की आवश्यकताओं को समझें और उनके समाधान के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाएं। शिक्षा में सुधार सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।" उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 96.66 प्रतिशत विद्यार्थी जिले में कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं। शेष 3.34 प्रतिशत स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका शीघ्र विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा खुले विद्यालयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूल छोड़ चुके बच्चों को एनआईओएस एवं राज्य मुक्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वयंसेवकों के माध्यम से सर्वे कर ऐसे प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाई जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई बीच में न छोड़े। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पात्र बच्चों को समय पर प्रवेश दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। जिले में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी व्यापक चर्चा हुई। विदित रहे कि जिले के 126 माध्यमिक विद्यालयों में से 60 विद्यालयों में वर्तमान में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत 14 विभिन्न ट्रेड संचालित हैं, जिनमें 9,238 विद्यार्थी कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नए सत्र में 28 और विद्यालयों में नए कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने पीएम पोषण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्य दिवस पर निर्धारित मानकों के अनुरूप गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भोजन परोसने से पूर्व शिक्षकों द्वारा अनिवार्य भोजन परीक्षण, कुक-कम-हेल्परों का प्रशिक्षण तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, पोषण और कौशल विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर पोषण और रोजगारपरक कौशल मिलेगा तो वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता, नीलम कुंडू सहित शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Israna, Panipat | Jul 18, 2026

MORE NEWS

स्वच्छता से होगा शहर का स्वागत, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ 

बत्रा कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान, विधायक और उपायुक्त ने खुद संभाली सफाई की कमान

अब हर वार्ड पर रहेगी प्रशासन की नजर, गंदगी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज

जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ और सुंदर पानीपत, प्रशासन ने दिया सफाई का सख्त संदेश

पानीपत, 18 जुलाई।
हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान के तहत शनिवार को पानीपत की बत्रा कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अभियान के दौरान नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। विधायक और उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ मिलकर शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि  "स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक स्वच्छता का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो सकता। हमें अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने की आदत विकसित करनी होगी। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और विकसित शहर का निर्माण संभव है। हर नागरिक इस अभियान का भागीदार बने और पानीपत को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में अपनी भूमिका निभाए।
  उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि "स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी सफाई व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि पूरे शहर में स्थायी और प्रभावी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करना है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिक भी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में सहयोग दें।"
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।
अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर मौके पर आवश्यक निर्देश दिए तथा स्वच्छ और सुंदर पानीपत के निर्माण के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा।

स्वच्छता से होगा शहर का स्वागत, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ बत्रा कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान, विधायक और उपायुक्त ने खुद संभाली सफाई की कमान अब हर वार्ड पर रहेगी प्रशासन की नजर, गंदगी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरेगी गाज जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ और सुंदर पानीपत, प्रशासन ने दिया सफाई का सख्त संदेश पानीपत, 18 जुलाई। हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान के तहत शनिवार को पानीपत की बत्रा कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। विधायक और उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ मिलकर शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि "स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक स्वच्छता का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो सकता। हमें अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने की आदत विकसित करनी होगी। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और विकसित शहर का निर्माण संभव है। हर नागरिक इस अभियान का भागीदार बने और पानीपत को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में अपनी भूमिका निभाए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि "स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी सफाई व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि पूरे शहर में स्थायी और प्रभावी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करना है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिक भी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में सहयोग दें।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर मौके पर आवश्यक निर्देश दिए तथा स्वच्छ और सुंदर पानीपत के निर्माण के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा।

Israna, Panipat | Jul 18, 2026

पानीपत पुलिस
17 जुलाई 2026

*राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद*

पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन पुलिस टीम ने गांव राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश कर बुधवार/वीरवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजाखेड़ी निवासी संदीप तथा नूरवाला स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भैसवाल मोड़ से गिरफ्तार किया। जांच में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया उसने गांव में फॉस्ट फूड की दुकान की हुई है। दुकान का काम बढाने के लिए उसने गांव निवासी संदीप से पैसे मांगे तो उसने अपनी इक्को गाड़ी पर लोन करवा कर 2 लाख 80 हजार रूपए दिए थे। संदीप ने बीते मई माह में उसके खिलाफ पैसों के लेन देन की थाना किला में शिकायत दी थी। जिसमें उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी पिंकू व फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदता को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। 

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पिंकू पर मारपीट व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 8 मामले और आरोपी संदीप के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 3 मामलें दर्ज है।

*यह है मामला;*
थाना किला में गांव राजखेड़ी निवासी संदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने खेत में नया मकान बनाया है। अभी उन्होंने उस मकान में रहना शुरू नहीं किया है। 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह मकान पर खड़ी अपनी इक्को गाड़ी लेने पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर गोली लगने के चार निशान मिले। इसके अलावा मकान की सीढ़ियों पर भी गोली लगने के दो निशान पाए गए। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा गोली लगने से टूटा हुआ मिला। रात के समय मकान पर फायरिंग की गई है, गोली मुख्य गेट को आर-पार करते हुए गाड़ी के पिछले शीशे और मकान की सीढ़ियों में जा लगी। उसे इस वारदात में गांव निवासी संदीप पुत्र कर्ण सिंह पर शक है। कर्ण सिंह के साथ उनका पैसों का लेन देन है। थाना किला में संदीप की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पानीपत पुलिस 17 जुलाई 2026 *राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद* पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन पुलिस टीम ने गांव राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश कर बुधवार/वीरवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजाखेड़ी निवासी संदीप तथा नूरवाला स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भैसवाल मोड़ से गिरफ्तार किया। जांच में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया उसने गांव में फॉस्ट फूड की दुकान की हुई है। दुकान का काम बढाने के लिए उसने गांव निवासी संदीप से पैसे मांगे तो उसने अपनी इक्को गाड़ी पर लोन करवा कर 2 लाख 80 हजार रूपए दिए थे। संदीप ने बीते मई माह में उसके खिलाफ पैसों के लेन देन की थाना किला में शिकायत दी थी। जिसमें उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी पिंकू व फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदता को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पिंकू पर मारपीट व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 8 मामले और आरोपी संदीप के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 3 मामलें दर्ज है। *यह है मामला;* थाना किला में गांव राजखेड़ी निवासी संदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने खेत में नया मकान बनाया है। अभी उन्होंने उस मकान में रहना शुरू नहीं किया है। 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह मकान पर खड़ी अपनी इक्को गाड़ी लेने पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर गोली लगने के चार निशान मिले। इसके अलावा मकान की सीढ़ियों पर भी गोली लगने के दो निशान पाए गए। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा गोली लगने से टूटा हुआ मिला। रात के समय मकान पर फायरिंग की गई है, गोली मुख्य गेट को आर-पार करते हुए गाड़ी के पिछले शीशे और मकान की सीढ़ियों में जा लगी। उसे इस वारदात में गांव निवासी संदीप पुत्र कर्ण सिंह पर शक है। कर्ण सिंह के साथ उनका पैसों का लेन देन है। थाना किला में संदीप की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Israna, Panipat | Jul 17, 2026

भाई-बहन ने नीट में पाई सफलता, बुआना लाखू का बढ़ाया मान

इसराना: 
पानीपत जिले के गांव बुआना लाखू के दलशेर मलिक के पुत्र आकाश और पुत्री अंशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने 556 अंक, जबकि उनकी बहन अंशु ने 602 अंक प्राप्त किए हैं।
दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश और अंशु ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नीट में सफलता उनके सपने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगे भी वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों की प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों भाई-बहन को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि दोनों भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर गांव और जिले का नाम और ऊंचा करेंगे।

भाई-बहन ने नीट में पाई सफलता, बुआना लाखू का बढ़ाया मान इसराना: पानीपत जिले के गांव बुआना लाखू के दलशेर मलिक के पुत्र आकाश और पुत्री अंशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने 556 अंक, जबकि उनकी बहन अंशु ने 602 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश और अंशु ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नीट में सफलता उनके सपने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगे भी वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों की प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों भाई-बहन को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि दोनों भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर गांव और जिले का नाम और ऊंचा करेंगे।

Israna, Panipat | Jul 17, 2026