सैदपुर: खुले कुएं में गिरी गर्भवती गाय की मौत, जिम्मेदारों के न पहुंचने पर समाजसेवियों का निकालने का प्रयास विफल
सैदपुर नगर के वार्ड 8 में खुले पड़े कुएं में एक गर्भवती गाय गिर गई। जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों और युवा गौरक्षक ट्रस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर गाय को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गाय की कुएं में ही मौत हो गई। युवा गौरक्षक ट्रस्ट के रमेश यादव डब्लू ने बताया कि घटना की सूचना अधिशासी अधिकारी अर्जुन राजभर को दी गई थी।