जगदलपुर: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच जल संसाधन विभाग के उपअभियंता की भर्ती परीक्षा सम्पन्न, परीक्षार्थियों के मंगलसूत्र उतरवाए गए
आज रविवार को व्यापम द्वारा आयोजित जल संसाधन विभाग उपअभियंता (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा के खड़े प्रावधान रखे गए थे इसको लेकर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह विषय ने सवाल उठाए।व्यापम ने NEET परीक्षा गाइडलाइन तो जारी कर दी पर इसका प्रचार प्रसार उचित ढंग से नहीं किया।