प्रयागराज: निरंजनी अखाड़े में मंत्रों के उच्चारण और संत महापुरुषों के सानिध्य में बनाए गए 5 नए महामंडलेश्वर
महाकुम्भ 2025 मे संत समाज और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर पद पर पांच संतो कों आज रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे अभिषिक्त किया गया। निरंजनी अखाड़े की छावनी में संपन्न हुए पट्टाभिषेक समारोह में अखाड़ों के संत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से तिलक चादर प्रदान कर महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया है।