प्रयागराज: कसारी मसारी चकिया के पास अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो कार गोमती से टकराई, चालक घायल हुआ
धूमनगंज थाना अंतर्गत कसारी मसारी चकिया के पास एक स्कॉर्पियो कार गोमती से टकरा गई और टकराने के बाद नाले में जाकर फस गई, घटना से चालक घायल हो गया है।स्कॉर्पियो के सामने से किसी पशु के गुजरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गोमती से टकरा गई थी। यह घटना रविवार की भोर करीब 5:00 बजे की है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।