प्रयागराज: महाकुंभ में माला बेचने आई युवती खूबसूरत आंखों के कारण हुई वायरल, पिता ने महाकुंभ से भेजा वापस
महाकुंभ में माला बेचने के लिए परिवार के साथ मध्य प्रदेश के महेश्वर से आई युवती देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई, इसके बाद उसका माला बेचना मुश्किल हो गया,हर जगह लोग फोटो खिंचवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे, इससे परेशान होकर युवती के पिता ने उन्हें घर वापस भेज दिया, जबकि यह युवती अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है।