प्रयागराज: प्रयागराज के सेक्टर 6 में जेसीबी से बालू बराबर करते समय मिला नवजात बालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 6 में बालू को जेसीबी से बराबर किया जा रहा था तभी लाल कपड़े में लपेटा नवजात लड़के का शव मिला।इसके बाद काम रोक दिया गया।पुलिस के मुताबिक शव करीब 10 दिन पुराना है।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना शनिवार की देर रात की है तथा रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे का वीडियो सामने आया है।