पटियाली: अमांपुर विधायक और करणी सेना जिलाध्यक्ष को फोन पर गाली-गलौज व धमकी, पटियाली कोतवाली में FIR दर्ज
पटियाली क्षेत्र में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रताप सिंह ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 12 अप्रैल को आए फोन कॉल में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा के खिलाफ भी अपशब्द कहे गए। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।