"कहावत है— 'जैसी नींव, वैसी इमारत।' लेकिन अगर नींव में ही घटिया सामग्री लगा दी जाए, तो इमारत कितनी सुरक्षित होगी? ऐसा ही एक मामला देवघर के सोनारायठाढ़ी प्रखंड के डोंडिया गांव से सामने आया है।" #DCdeoghar #DDCdeoghar #JharkhandSarkar #jilaParishadadhyaksh #graminVikasvibhagJharkhand #CMOJharkhand #PMOIndia #viralvideo #viralnews #sonaraythadhi #BDO
डोंडिया गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र में कच्ची और अधपकी ईंट लगाए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर योजना की लागत, कार्यदायी एजेंसी और संवेदक का नाम दर्शाने वाला बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। विरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, तो भवन की मजबूती पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की जाएगी।