बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर पकड़ाया, अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पन्ना में अपने एक दोस्त के घर छिपा हुआ था, जहां शुक्रवार को ACCU की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों से जुड़े कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#Khaparganj #RaipurNews #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhNews