पंडरिया: राजाढार बोक्कर खार मार्ग पर साल के बेशकीमती पेड़ों की सुनियोजित कटाई, 15 पेड़ सूखने को छोड़े गए
कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र में बेशकीमती सरई यानी साल के पेड़ों पर सुनियोजित तरीके से कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। राजाढार से बोक्करखार मार्ग पर सड़क किनारे ही एक विशाल साल का पेड़ गिरा दिया गया है, जबकि करीब 15 पेड़ों को नीचे से गोलाई में काटकर सूखने के लिए छोड़ दिया गया है। तस्वीरें चौंकाने वाली हैं, क्योंकि यह पूरा मामला किसी घने जंगल के भीतर न