मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जिला के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर जिला के ग्रामीण क्षेत्र, टोले, मोहल्ले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जीविका, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में जीविका दीदियों के द्वारा जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली गई और मतदाताओं को मत देने के लिए जागरुक किया।