गोरखपुर: गोरखपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, खोराबार पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
गोरखपुर। जिले में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पासवान पुत्र केदारनाथ पासवान के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, विशाल पासवान मूल रूप से देवरिया जिले के महुआडी