कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसे शिकारी, मछली का शिकार करते हुए एक गिरफ्तार
Kurai, Seoni | May 28, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर क्षेत्र नाहरझिर तालाब में अवैध रूप से घुसकर मछलियों का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को बताया गया कि तितरी निवासी फेली वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आधुनिक निगरानी प्रणाली से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।