बिंद: लोदीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, 15 लोगों ने किया आवेदन
Bind, Nalanda | Aug 18, 2026 बिंद प्रखंड के लोदीपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 15 लोगों ने आवेदन दिया। लोगों की शिकायतें दर्ज करने के लिए सभी विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, बिजली, राजस्व, बाल विकास, पीएचईडी, लघु सिंचाई समेत अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए। जिला पंचायती राज पदाध