पंजाब प्रदेश कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे और चंडीगढ़ में इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस कार्यकर्ता संगरूर के गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि गुलजार सिंह ने मरने से पहले चीमा को जिम्मेदार ठहराया था।
यह प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस भवन सेक्टर-15 से शुरू होकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर बढ़ा तो चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए।
#chandigarh #congress #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Sep 15, 2026