समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 जुलाई 2026
आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज पंचायत सरकार भवन में "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी ने वहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँच सके।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराएँ।
जिला पदाधिकारी ने शिविर में आए हुए आम जनता से अपील किया कि आप सभी लोग अपने घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने हेतु ज्यादा से ज्यादा आवेदन आयोजित शिविर में दे। साथ ही उपस्थित महिलाओं को शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित स्टॉल पर अपने स्वास्थ्य जांच कराने का भी अपील किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
18 views | Buxar, Bihar | Jul 26, 2026