लायंस सर्विस वीक के तहत सर जेसी बोस विद्यालय में हुआ पौधरोपण
गिरिडीह। लायंस सर्विस वीक के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर जेसी बोस विद्यालय, गिरिडीह परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 25 छायादार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत हम सभी को अपने स्तर से करनी चाहिए। पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे खूबसूरत विरासत हो सकता है।”
उन्होंने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में ये बड़े वृक्ष बनकर समाज एवं पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट पर्यावरण संरक्षण को अपनी सेवा गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन मसरूर सिद्दीकी, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, लायन अरुण साव, लायन रवि राज, लायन अवनीश अंशू, लायन सुदीप गुप्ता, लायन सबीर आलम एवं लायन सत्रूधन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।