डुमरी विधायक जयराम महतो ने रांची स्थित मंत्री दीपिका सिंह पांडेय सिंह के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी दिवंगत पुत्री युविका उर्फ़ तृषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तृषा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। जयराम महतो ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #jairammahtojharkhand