कटिहार: कृषि कार्यालय के समक्ष किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, लगाए गए 28 स्टॉल
जिला कृषि विभाग की ओर से दो दिवसीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा किया गया। किसान मेले में 28 स्टाल लगाए गए है। जिसमें कई तरह की खेती से संबंधित सामग्री को रखा गया है। इसके अलावा उद्यान प्रदर्शनी के माध्यम से जैविक खेती के बारे में बताया जा रहा है।