*एसपी श्री भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
*अपराध नियंत्रण, महिला विरूध अपराधों का समयबद्ध निपटारा और निष्पक्ष जांच पुलिस की प्राथमिकता*
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों तथा चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के कड़े दिशा निर्देश दिए।
अपराध गोष्ठी में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी मुकेश तथा सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक के दौरान थानों में दर्ज मुकदमों की प्रगति, लंबित जांच, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता दिखाई देनी चाहिए ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपराधिक मामलें की जांच अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी जांच अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी कर माननीय न्यायालय में चालान पेश करना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से महिला विरूध अपराधों, बच्चों के विरुद्ध अपराधों तथा अन्य संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता। सभी थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्ज अपने अधिकार क्षेत्र में रात के समय प्रभावी गश्त और नाकाबंदी कराए ताकि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।
*थाना चौकी में शिकयतकर्ता के साथ नैतिक व्यवहार करें;*
एसपी श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने निर्देश दिए की थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता पूर्वक व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।
*आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखे;*
थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। उद्घोषित, पीओ, बेल जंपर अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकदमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाए।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताए। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
Panipat, Panipat | Aug 19, 2026