भोगांव: थाना बिछवां क्षेत्र के जीटी रोड पर मामा ढाबा के सामने डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, हुआ घायल
थाना औछा क्षेत्र के गांव नगला भमी निवासी सीटू पुत्र नेम सिंह भोगांव से वापस आ रहा था। देर रात्रि मामा ढाबा के समीप अनियंत्रित होकर उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से ज्ञतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को थाना परिसर में खड़ा किया है।