भोगांव: थाना बिछवां के एक गांव से नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक किशोरी को उसका दूर का रिश्तेदार रामरतन उर्फ रामसेवक पुत्र उदयभान निवासी मौजपुर थाना छापेला फरीदाबाद मूल निवासी गांव ताखा भरतपुर राजस्थान पहले वहला फुसला कर ले गया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की और परिजनों के बयान के आधार पर उसे अगवा करने व बलात्कार करने के आरोप में जेल भेजा है।