हमीरपुर: मौदहा कोतवाली में आगामी होली त्योहार को लेकर कोतवाली में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक।
फाल्गुन मास में पड़ने वाले महत्वपूर्ण त्योहार होली और पवित्र रमजान माह के चलते दोनों त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कस्बे की कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित गई, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने की।