हमीरपुर: कुरारा की पूर्व चेयरमैन ने लोकसभा चुनाव में पाबंद किए जाने पर एसडीएम से की शिकायत।
कुरारा कस्बे की पूर्व चेयरमैन ने लोकसभा चुनाव में पाबंद किए जाने से उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की है। कस्बे की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्तमान में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य के पद पर है।वर्ष 1995 से नगर पंचायत का चुनाव लड़कर राजनीति की शुरुवात की।