हमीरपुर: मुख्यालय में आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
आप पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति से सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा है। जिसमे उन्होंने दिल्ली के सीएम को साजिश के तहत गिरफ्तार कर लोकसभा चुनाव का प्रचार करने से रोकने का आरोप लगाया है।