खोदावंदपुर: मालपुर गांव में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
फफौत पंचायत के मालपुर गांव के बूढ़ी गण्डक नदी के गर्भ में स्थित मैदान में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जनसुराज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉक्टर एस कुमार ने फीता काट कर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।